मार्लो (इंग्लैंड): भारतीय महिला हाकी टीम को पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में आज यहां ग्रेट ब्रिटेन से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिलाओं ने मजबूत शुरूआत की लेकिन वे ग्रेट ब्रिटेन की रक्षापंक्ति में सेंध लगाने में नाकाम रही। इस बीच ब्रिटेन ने पहले क्वार्टर के 14वें मिनट में अपने पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बढ़त हासिल की। भारतीयों ने हालांकि वापसी के लिये जी जान लगा दी और रितु रानी ने 22वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन के लिये 32वें मिनट ट्विग ने पेनल्टी कार्नर पर गोल किया। इसके बाद ब्रिटेन को एक और पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रजनी ने शानदार बचाव किया। अंतिम क्वार्टर में ब्रिटेन के लिये अंसले ने 52वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। वंदना ने हालांकि 57वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को वापसी दिलायी लेकिन अंतिम क्षणों में अलेक्स डैनसन ने गोल दागकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलायी। इस श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच कल खेला जाएगा।
- Hindi News
- खेल
- अन्य खेल
- भारतीय महिलाएं फिर ग्रेट ब्रिटेन से हारी
भारतीय महिलाएं फिर ग्रेट ब्रिटेन से हारी
मार्लो (इंग्लैंड): भारतीय महिला हाकी टीम को पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में आज यहां ग्रेट ब्रिटेन से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिलाओं ने मजबूत शुरूआत की लेकिन वे
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement