1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दो मुकाबलों में मिली जीत के बाद भारतीय महिला टीम को ईरान से मिली हार

दो मुकाबलों में मिली जीत के बाद भारतीय महिला टीम को ईरान से मिली हार

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2020 05:38 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 05:38 pm IST

दो जीत से भारतीय टीम के चार अंक है जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान छह अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। 

Indian women's team, Chess, sports- India TV Hindi
Chess Image Source : GETTY

भारतीय महिला शतरंज टीम एशियाई ऑनलाइन नेशंस कप टीम चैम्पियनशिप के पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद ईरान से हारकर उलटफेर का शिकार हो गयी। ईरान से हार के कारण शीर्ष वरीय भारतीय टीम रविवार को पहले दिन के खेल के बाद तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गयी। 

दो जीत से भारतीय टीम के चार अंक है जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान छह अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। 

मैरी एन गोमेज की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरिया के खिलाफ 4-0 और फिर मंगोलिया के खिलाफ 2.5-1.5 की जीत के साथ शानदार शुरूआत की। भारत को तीसरे दौर में छठी रैंकिंग वाली ईरान की टीम ने 2.5-1.5 से हराया। 

इस दौरान हालांकि आर वैशाली (ईएलओ रेटिंग 2149) ने टूर्नामेंट की सबसे अधिक रेटिंग वाली ईरान की सरसादत खाडेमलशारिहे (ईएलओ रेटिंग 2393) को शिकस्त दी। बीस हजार डॉलर (लगभग 14.60 लाख रूपये) पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट के अगले दौर के मुकाबले 16 अक्टूबर (पुरूषों का चौथा, पांचवां और छठा दौर) और 17 अक्टूबर (महिलाओं का चौथा, पांचवां और छठा दौर) को खेले जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल