1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण भारतीय महिला टीम ने बैड़मिंटन एशियन चैम्पियनशिप से वापस लिया नाम

कोरोना वायरस के कारण भारतीय महिला टीम ने बैड़मिंटन एशियन चैम्पियनशिप से वापस लिया नाम

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2020 09:47 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 09:47 am IST

भारतीय महिला टीम ने कोरोनावायरस के कारण सोमवार से शुरू हो रही बैडमिंटन एशियाई चैम्पियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया। 

कोरोना वायरस के कारण...- India TV Hindi
कोरोना वायरस के कारण भारतीय महिला टीम ने बैड़मिंटन एशियन चैम्पियनशिप से वापस लिया नाम Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय महिला टीम ने कोरोनावायरस के कारण सोमवार से शुरू हो रही बैडमिंटन एशियाई चैम्पियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया। पुरुष टीम हालांकि इस टूर्नामेंट में खेलेगी और रविवार को मनीला, फिलीपींस के लिए रवाना होगी जहां यह टूर्नामेंट खेला जाना है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव अजय कुमार सिंघानिया ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

अजय ने बयान में कहा, "कोरोनावायरस के कारण फैली खतरनाक स्थिति के चलते महिला टीम ने 11 से 16 फरवरी 2020 के बीच फिलीपींस के मनीला में होने वाली बैडमिंटन एशियाई चैम्पियनशिप से नाम वापस ले लिया है।"

बयान के मुताबिक, "बीएआई ने बैडमिटन एशिया (बीए) से स्वास्थ सुविधाओं को लेकर बात की। बीए से आश्वासन मिलने के बाद बीएआई ने इस पर भारतीय टीम से बात की। पुरुष टीम मनीला जाने के लिए तैयार हो गई है जबकि माता-पिता और खिलाड़ियों की चिंता के कारण महिला टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है। पुरुष टीम नौ फरवरी (रविवार) को मनीला के लिए रवाना होगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल