1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे बाबोस-बोपन्ना

ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे बाबोस-बोपन्ना

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2018 01:47 pm IST,  Updated : Jan 23, 2018 01:47 pm IST

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार हंगरी की तीमिया बाबोस ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

 रोहन बोपन्ना और...- India TV Hindi
रोहन बोपन्ना और तीमिया बाबोस

मेलबर्न: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार हंगरी की तीमिया बाबोस ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी ने मंगलवार को मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कुगोर की जोड़ी को मात दी। 

बोपन्ना-बाबोस ने एक घंटे और चार मिनट के भीतर दूसरे दौर में वानिया-फ्रांको की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना-बाबोस का सामना अमेरिका की अबिगेल स्पियर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल की जोड़ी से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल