1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लेखरा और सुमित अंतिल को इंडिगो ने दिया खास तोहफा

पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लेखरा और सुमित अंतिल को इंडिगो ने दिया खास तोहफा

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2021 08:16 pm IST,  Updated : Aug 31, 2021 08:16 pm IST

एयरलाइन ने एक बयान में कहा,‘‘टोक्यो पैरालम्पिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (स्टैंडिंग) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि लेखरा को सम्मानित करने के लिये यह फैसला लिया गया है।’’   

IndiGo gave a special gift to Paralympic gold medalists Avani Lekhara and Sumit Antil- India TV Hindi
IndiGo gave a special gift to Paralympic gold medalists Avani Lekhara and Sumit Antil Image Source : TWITTER/@TOKYO2020HI

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल और अवनि लेखरा को इंडिगो एक साल तक मुफ्त हवाई टिकट देगा। 

एयरलाइन ने एक बयान में कहा,‘‘टोक्यो पैरालम्पिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (स्टैंडिंग) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि लेखरा को सम्मानित करने के लिये यह फैसला लिया गया है।’’ 

वहीं सुमित ने पुरूषों के भालाफेंक में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। बयान में कहा गया कि दोनों खिलाड़ी एक सितंबर से अगले साल 31 अगस्त तक इंडिगो के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर कितनी भी बार मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। 

एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रनंजय दत्ता ने कहा कि उन्हें अवनि और सुमति पर गर्व है जिन्होंने दृढता और साहस की बानगी पेश की है जो आसान नहीं था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल