1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंटर मिलान ने फायोरेनटिना से खेला ड्रॉ, युवेंतस पहुंचा 9वें खिताब के करीब

इंटर मिलान ने फायोरेनटिना से खेला ड्रॉ, युवेंतस पहुंचा 9वें खिताब के करीब

 Reported By: IANS
 Published : Jul 23, 2020 03:08 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 03:08 pm IST

इटालियन क्लब इंटर मिलान को यहां खेले गए सेरी-ए लीग के एक मुकाबले में फायोरेनटिना के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेलना। मिलान के ड्रॉ खेलने से अब युवेंतस के पास लगातार नौवां सेरी-ए खिताब जीतने का मौका होगा।

इंटर मिलान ने...- India TV Hindi
इंटर मिलान ने फायोरेनटिना से खेला ड्रॉ, युवेंतस पहुंचा 9वें खिताब के करीब Image Source : GETTY IMAGES

रोम| इटालियन क्लब इंटर मिलान को यहां खेले गए सेरी-ए लीग के एक मुकाबले में फायोरेनटिना के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेलना। मिलान के ड्रॉ खेलने से अब युवेंतस के पास लगातार नौवां सेरी-ए खिताब जीतने का मौका होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मिलान की टीम हालांकि दुर्भाग्यशाली रही जब रोमेलू लुकाकू और एलेक्सिस सांचेज के शॉट गोल पोस्ट से टकरा गए और टीम गोल करने का मौका गंवा बैठी।

फायोरेनटिना की टीम मैच में पांचवें मिनट में ही आत्मघाती गोल करने वाली थी। लेकिन ऐसा न हो पाया। इसके बाद लुकाकू 18वें मिनट में हेडर से गोल करने से चूक गए इसके बाद दोनों ही टीमें हाफ टाइम तक अपना खाता नहीं खोल पाई।

हाफ टाइम के बाद 52वें मिनट में सांचेज गोल करने के करीब पहुंचे थे, लेकिन वह इसमें विफल रहे और दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक गोल नहीं कर पाई।

इस ड्रॉ के बाद मिलान की टीम 73 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई है। जुवेंतस की टीम पहले नंबर पर है जबकि एटलांटा उससे छह अंक पीछे दूसरे नंबर पर है। युवेंतस को अब खिताब जीतने के लिए अपने बचे हुए तीन मैचों में केवल एक जीत की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल