1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ ने ओलंपिक क्वालीफायर्स की तारीखों का किया ऐलान

अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ ने ओलंपिक क्वालीफायर्स की तारीखों का किया ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 05:03 pm IST

नए कार्यक्रम के अनुसार, स्पेन, हंगरी और मोंटेनेगरो महिला क्वालीफायर्स की मेजबान बनी रहेंगी और इसका आयोजन अगले साल 19 से 21 मार्च तक होगा।  

International Handball Federation announces dates for Olympic qualifiers- India TV Hindi
International Handball Federation announces dates for Olympic qualifiers Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएएफ) ने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफायर्स टूर्नामेंट की तारीखें घोषित कर दी है। तीन पुरुष और तीन महिला टीमों के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन इस साल क्रमश: मार्च और अप्रैल में होने थे।

लेकिन कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक-2020 को एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब जब कि ओलंपिक अगले साल होगा तो फिर आईएचएफ ने अपने टूर्नामेंटों की तारीखों में फिर से बदलाव किया है।

नए कार्यक्रम के अनुसार, स्पेन, हंगरी और मोंटेनेगरो महिला क्वालीफायर्स की मेजबान बनी रहेंगी और इसका आयोजन अगले साल 19 से 21 मार्च तक होगा।

ये भी पढ़ें - कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारतीय पैरालंपिक समिति ने PPE किट देने का फैसला किया

पुरुष क्वालीफायर्स टूर्नामेंटट के लिए फ्रांस, जर्मनी और नार्वे मेजबान बने रहेंगे और इसका आयोजन अगले साल 12 से 14 मार्च तक किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल