1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सचिन बन सकते हैं रियो ओलंपिक के ब्रांड एंबेसडर

सचिन बन सकते हैं रियो ओलंपिक के ब्रांड एंबेसडर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 29, 2016 11:31 am IST,  Updated : Apr 29, 2016 11:32 am IST

बॉलीवुड एक्टर सलामन खान को रियो ओलंपिक का गुडविल एंबेसडर पर छिड़े विवाद के बीच भारतीय ओलंपिक संघ अब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को रियो में अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर सकता है।

sachin- India TV Hindi
sachin

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलामन खान को रियो ओलंपिक का गुडविल एंबेसडर पर छिड़े विवाद के बीच भारतीय ओलंपिक संघ अब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को रियो में अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर सकता है। मिल रही जानकारी के मुताबिक भारतीय ओलंपिक संघ ने इस बारे में सचिन को चिट्ठी भी लिखी है। हालांकि सचिन की ओर से इस चिट्ठी का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

ओलंपिक संघ के अधि‍कारियों ने खबर की पुष्टि‍ की है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन हमेशा से ओलंपिक खि‍लाड़ि‍यों का उत्साह बढ़ाते रहे हैं। उन्होंने कई खिलाड़ि‍यों की मदद भी की है। 2014 में एशि‍यन गेम्स के बाद सरिता देवी के निलंबन को रद्द करवाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

यही नहीं, बताया जाता है कि ओलंपिक संघ ने सचिन तेंदुलकर के साथ ही संगीतकार एआर रहमान से भी रियो ओलंपिक से जुड़ने की अपील की है। संघ की कोशि‍श है कि दिग्गजों को रियो ओलंपिक से जोड़कर ओलंपिक खेलों की ओर अधिक से अधि‍क लोगों को आकर्षि‍त किया जा सके, ताकि खेलों को बढ़ावा मिल सके और कॉरपोरेट फंडिंग भी हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल