1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आईओए ने 71 लाख रूपये जुटाये

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आईओए ने 71 लाख रूपये जुटाये

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2020 12:31 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 12:31 pm IST

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा,‘‘आईओए अपने राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य संघों को धन्यवाद देता है जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिये आगे आये हैं।’’

IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus- India TV Hindi
IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER

दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न राष्ट्रीय महासंघों और राज्य ईकाइयों के जरिये 71 लाख रूपये की सहायता राशि जुटाई है। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने एक बयान में कहा,‘‘आईओए अपने राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य संघों को धन्यवाद देता है जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिये आगे आये हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘इस चुनौतीपूर्ण समय में ओलंपिक परिवार का साथ आकर देश की मदद करना ये साबित करता है कि खेलों की सेवा के लिये हम मजबूती से एकजुट होकर देश को गौरवान्वित करेंगे।’’

आईओए ने यह रकम प्रधानमंत्री राहत कोष में दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल