1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईओसी के सदस्य का बड़ा बयान, एक साल के लिए स्थगित हो सकता है टोक्यो ओलंपिक

आईओसी के सदस्य का बड़ा बयान, एक साल के लिए स्थगित हो सकता है टोक्यो ओलंपिक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2020 12:15 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 12:15 am IST

कोरोना वायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने पहले ही अपने खिलाड़ियों को टोक्यो जाने से मना कर दिया है। 

Tokyo Olympic Rings- India TV Hindi
Tokyo Olympic Rings Image Source : GETTY IMAGES

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ( आईओसी ) के सदस्य डिक पाउंड का कहना है कि कोरोनोवायरस के कारण 2020 ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित किया जा सकता है। ये बयान तब आया है जब ब्रिटिश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि ग्रेट ब्रिटेन को इस गर्मी में टोक्यो ओलंपिक के लिए अपनी टीम नहीं भेज सकती है।

गौतलब है कि कोरोना वायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने पहले ही अपने खिलाड़ियों को टोक्यो जाने से मना कर दिया है।

पाउंड ने यूएसए टुडे को बताया, "आईओसी की जानकारी के आधार पर स्थगन का फैसला किया गया है।"

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इस ग्रीष्मकालीन खेलों के भविष्य पर निर्णय लेने के लिए खुद को चार सप्ताह का समय दिया है, लेकिन अनुभवी आईओसी सदस्य पाउंड का कहना है कि जल्द ही एक निर्णय की घोषणा की जाएगी। जिसमें ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक-2020 का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना है। लेकिन, कुछ देशों ने कहा है कि वे कोरोनावायरस के कारण इन खेलों में भाग नहीं लेंगे। जिसके बाद भी आईओसी कि तरफ से अधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल