1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बिना 100 फीसदी सुरक्षा के किसी भी टूर्नामेंट को शुरू करना गैरजिम्मेदाराना : इंफैनटिनो

बिना 100 फीसदी सुरक्षा के किसी भी टूर्नामेंट को शुरू करना गैरजिम्मेदाराना : इंफैनटिनो

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 05:17 pm IST

फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने कहा है कि बिना 100 फीसदी सुरक्षा के इस समय किसी भी टूर्नामेंट को शुरू करना गैरजिम्मेदाराना होगा।

बिना 100 फीसदी सुरक्षा...- India TV Hindi
बिना 100 फीसदी सुरक्षा के किसी भी टूर्नामेंट को शुरू करना गैरजिम्मेदाराना : इंफैनटिनो Image Source : AP

ज्यूरिख| फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने कहा है कि बिना 100 फीसदी सुरक्षा के इस समय किसी भी टूर्नामेंट को शुरू करना गैरजिम्मेदाराना होगा।

गोल डॉट कॉम ने इनफैनटिनो के हवाले से लिखा है, "हमारी प्राथमिकता, हमारे सिद्धांत, जो लोग हमारे टूर्नामेंट्स में काम करते हैं साथ ही हम जिन लोगों को बुलाते हैं उनका स्वास्थ पहले आता है। मैं कितना भी इस पर जोर दूंगा वो काफी नहीं होगा। एक मैच के लिए इंसानों की जान जोखिम में डालना बहुत बड़ा जोखिम है। हर किसी को यह बात साफ होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "अगर स्थिति 100 फीसदी तक ठीक नहीं होती है तो इस स्थिति में टूर्नामेंट शुरू करना गैरजिम्मेदाराना होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल