1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : बेंगलुरु के अजेयक्रम को मैदान पर तोड़ने उतरेगा एटीके मोहन बागान

ISL-7 : बेंगलुरु के अजेयक्रम को मैदान पर तोड़ने उतरेगा एटीके मोहन बागान

 Edited By: IANS
 Published : Dec 20, 2020 06:40 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 06:40 pm IST

एटीके मोहन बागान का आक्रमण और रक्षात्मक पंक्ति काफी मजबूत है तो वहीं बेंगलुरु के आंकड़े भी खराब नहीं है जिसे इस सत्र में अब तक एक मैच में भी हार नही मिली है। 

ISL-7, ATK, Mohun Bagan, Bengaluru,- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

फॉर्म में चल रही दो टीमें मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान और बेंगलुरू एफसी सोमवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में यहां फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने सामने होंगी। एटीके मोहन बागान का आक्रमण और रक्षात्मक पंक्ति काफी मजबूत है तो वहीं बेंगलुरु के आंकड़े भी खराब नहीं है जिसे इस सत्र में अब तक एक मैच में भी हार नही मिली है। जिससे दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी होगा।

दोनों ही टीमें शीर्ष चार में शामिल हैं। एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो हबास इस बात से अच्छी तरह से अवगत है कि उनकी टीम को अभी असली चुनौती का सामना करना बाकी है। 

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को मिली हार के बावजूद कप्तान विराट कोहली की टेस्ट रैंकिंग में हुआ सुधार

 

हबास ने कहा, "मुझे लगता है कि सभी मैच जीतना असंभव है। टीमें काफी संतुलित है और सभी टीमों के लिए जीत की लय को बनाए रखना मुश्किल है। फुटबॉल में तीन अंक पाने का विचार अच्छा है। मैं ड्रॉ या हारने के बारे में नहीं सोच सकता।” 

उन्होंने कहा, ‘‘बेंगलुरु एक मजबूत टीम है। हमारे लिए अन्य मैचों की तरह ही इसमें भी तीन अंक लेना महत्वपूर्ण है। लेकिन मैं जानता हूं कि बेंगलुरु और एटीके मोहन बागान का मैच महत्वपूर्ण है। हम मैच का फैसले आने तक प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करते हैं।" 

यह भी पढ़ें- मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से पहले राजकुमार शर्मा बने दिल्ली के कोच

दूसरी तरफ बेंगलुरु के कोच कार्लेस कुआड्रॉर्ट मानते हैं कि उनकी टीम को अपना अजेयक्रम जारी रखने के लिए एटीके मोहन बागान के खिलाफ शारीरिक चुनौती का सामना करना पड़ेगा। 

कुआड्रॉर्ट ने कहा, “ उनके पास (एटीके मोहन बागान) एक ऐसी टीम है जिसमें बहुत अच्छे खिलाड़ी है। हम उनके बारे में जानते हैं। वे काफी फुर्तीले हैं। हमने एफसी गोवा के खिलाफ उनके खेल को देखा था। ” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल