1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : पहली जीत की तलाश में आज हैदराबाद से भिड़ेंगे ब्लास्टर्स

ISL-7 : पहली जीत की तलाश में आज हैदराबाद से भिड़ेंगे ब्लास्टर्स

 Edited By: IANS
 Published : Dec 27, 2020 09:31 am IST,  Updated : Dec 27, 2020 09:31 am IST

डिफेंस के साथ-साथ अटैक भी केरला की टीम के लिए अब तक एक समस्या रही है। टीम ने अब तक केवल 54 शॉट ही टारगेट पर लिए हैं।  

football, sports, India- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER: @INDIANFOOTBALL

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में लगी केरला ब्लास्टर्स जीएमसी स्टेडियम में हैदराबाद एफसी से भिड़ेगी। दोनों टीमों ने अब तक छह-छह मैच खेले हैं, लेकिन हैदराबाद सातवें नंबर पर है और उसके केरला से छह अंक ज्यादा है। केरला को अब तक तीन हार भी मिली है, जबकि हैदराबाद को अपने पिछले मैच में मुंबई सिटी से हार का सामना करना पड़ा था, जहां उसका अजेयक्रम थम गया था।

डिफेंस के साथ-साथ अटैक भी केरला की टीम के लिए अब तक एक समस्या रही है। टीम ने अब तक केवल 54 शॉट ही टारगेट पर लिए हैं।

केरला के कोच किबु विकुना को उम्मीद है कि उनकी टीम सुधार करेगी, लेकिन उन्हें पता है कि हैदराबाद के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला आसान नहीं होगा।

हैदराबाद की टीम केरला की डिफेंस में सेंध लगाना चाहेगी, क्योंकि इस सीजन में केरला का डिफेंस सबसे खराब चल रहा है। लेकिन कोच मैनुएल मारक्वेज की टीम हैदराबाद भी डिफेंस में संघर्ष कर रही है। टीम ने अब तक छह गोल खाए हैं और इनमें से उसने पांच गोल पिछले तीन मैच में खाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल