1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL - 7 : लीग के पहले मैच में एटीके मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराकर जीत से किया आगाज

ISL - 7 : लीग के पहले मैच में एटीके मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराकर जीत से किया आगाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2020 10:35 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 10:35 pm IST

एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल के सातवें टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के सााथ करते हुए शुक्रवार को यहां केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया।

ATK Mohun Bagan- India TV Hindi
ATK Mohun Bagan Image Source : ISL

बेम्बोलिम| एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल के सातवें टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के सााथ करते हुए शुक्रवार को यहां केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया। पिछले सत्र में 15 गोल के साथ एटीके के शीर्ष स्कोरर रहे फिजी के रॉय कृष्णा ने मैच का एकमात्र गोल 67वें मिनट में दागा।

ब्लास्टर्स की टीम इस मैच में मजबूत डिफेंस के साथ उतरी थी और उसने पहले हाफ में एटीके मोहन बागान की टीम को गोल से वंचित रखा लेकिन कृष्णा ने दूसरे हाफ में महत्वपूर्ण गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

जहीर खान ने माना, गेंदबाज ही तय करेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में जीत-हार का फैसला

सभी की नजरें इस मुकाबले के दौरान 131 साल पुराने क्लब मोहन बागान पर टिकी थी जो तीन बार के गत चैंपियन एटीके के साथ विलय के बाद आईएसएल में पदार्पण कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

isl