1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईएसएल : उम्र विवाद पर एआईएफएफ को सफाई देंगे गौरव मुखी

आईएसएल : उम्र विवाद पर एआईएफएफ को सफाई देंगे गौरव मुखी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 20, 2018 06:16 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 06:16 pm IST

एआईएफएफ ने मंगलवार को जारी समन में फारवर्ड गौरव को निजी तौर पर सुनवाई के लिए अपने मुख्यालय बुलाया है। सुनवाई 24 नवंबर को होनी है। 

Gaurav Mukhi- India TV Hindi
Gaurav Mukhi Image Source : ISL

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने उम्र में गड़बड़ी को लेकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी गौरव मुखी को समन भेजा है। एआईएफएफ ने मंगलवार को जारी समन में फारवर्ड गौरव को निजी तौर पर सुनवाई के लिए अपने मुख्यालय बुलाया है। सुनवाई 24 नवंबर को होनी है। 

एआईएफएफ ने एक बयान में कहा, " निष्पक्ष खेलों के हित में, मामले की गंभीरता को देखते हुए एआईएफएफ की अनुशासनात्मक समिति ने खिलाड़ी को किसी भी एआईएफ कार्यक्रमों में भाग लेने से 'निलंबन' के तहत रखा है जब तक कि कोई अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सके।" 

भारतीय फुटबाल संघ के इस बयान के बाद अब गौरव तब तक जमशेदपुर एफसी या सीनियर टीम के साथ नहीं खेल सकते जब तक कि अनुशासनात्मक समिति किसी फैसले पर न पहुंच जाए। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर गौरव की वास्तविक उम्र को लेकर बहस छिड़ी हुई है। उम्र को लेकर गौरव को इससे पहले 2015 में भी समन भेजा गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल