1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीके-मोहन बागान ने युवा मनवीर सिंह के साथ किया करार

एटीके-मोहन बागान ने युवा मनवीर सिंह के साथ किया करार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2020 05:35 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 05:35 pm IST

एटीके-मोहन बागान ने मंगलवार को मनवीर सिंह के साथ तीन साल का करार किया है। मनवीर अब 2023 तक इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम के साथ खेलेंगे।

एटीके-मोहन बागान ने...- India TV Hindi
एटीके-मोहन बागान ने युवा मनवीर सिंह के साथ किया करार Image Source : TWITTER

कोलकाता| एटीके-मोहन बागान ने मंगलवार को मनवीर सिंह के साथ तीन साल का करार किया है। मनवीर अब 2023 तक इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम के साथ खेलेंगे। क्लब ने अपने आधिकारिक ट्विटर के जरिए बताया, "2018 इंडियन सुपर कप चैम्पियन मनवीर सिंह हमारी टीम में शामिल नए खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय टीम के स्ट्राइकर अगले तीन साल तक एटीके मोहन बागान एफसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।"

वहीं मनवीर ने ट्वीट किया, "मैं इस बात से काफी खुश हूं कि एटीके-मोहन बागान मेरा नया क्लब है। मैं आईएसएल के आने वाले सीजन में और एएफसी कप में हरी और मरून जर्सी पहनने को तैयार हूं।"

मनवीर पिछले सीजन तक एफसी गोवा से खेल रहे थे। पंजाब के इस फुटबालर ने कोलकाता में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी और आई-लीग की दूसरी डिवीजन टीम में मोहम्मडन एससी के साथ खेले थे। मिनर्वा पंजाब के साथ एक साल बिताने के बाद वह गोवा चले गए थे।

मनवीर ने गोवा के साथ आईएसएल के तीन सीजनों में कुल 47 मैच खेले। अधिकतर समय बेंच से आने वाले इस खिलाड़ी ने क्लब के लिए तीन गोल भी किए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के साथ पदार्पण पूर्व कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन के समय में किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल