1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL नीलामी: एक करोड़ से अधिक में बिके छेत्री, लिंगदोह

ISL नीलामी: एक करोड़ से अधिक में बिके छेत्री, लिंगदोह

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2015 02:40 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 02:42 pm IST

मुंबई: भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री और मिडफील्डर यूजेनेसन लिंगदोह को इंडियन सुपर लीग के लिये खिलाडि़यों की पहली नीलामी में क्रमश: मुंबई सिटी एफसी और पुणे सिटी एफसी ने एक करोड़ से अधिक दाम

ISL नीलामी: एक करोड़ से...- India TV Hindi
ISL नीलामी: एक करोड़ से अधिक में बिके छेत्री, लिंगदोह

मुंबई: भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री और मिडफील्डर यूजेनेसन लिंगदोह को इंडियन सुपर लीग के लिये खिलाडि़यों की पहली नीलामी में क्रमश: मुंबई सिटी एफसी और पुणे सिटी एफसी ने एक करोड़ से अधिक दाम में खरीदा ।

छेत्री आईएसएल का पहला सत्र नहीं खेल सके थे क्योंकि उनके आईलीग क्लब बेंगलूरू एफसी ने उन्हें रिलीज नहीं किया था । उन्हें मुंबई एफसी ने एक करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा जबकि उनका बेसप्राइज 80 लाख रूपये था । उनके लिये सिर्फ मुंबई और दिल्ली डायनामोस के बीच होड़ थी ।

वहीं आई लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लिंगदोह को पुणे सिटी ने एक करोड़ पांच लाख रूपये में खरीदा । उनका बेसप्राइज 27 लाख 50 हजार रूपये था यानी उन्हें इससे तीन गुना अधिक रकम मिली है ।

लिंगदोह के लिये गोवा एफसी, केरला ब्लास्टर्स, नार्थ ईस्ट युनाइटेड, गत चैम्पियन एटलेटिको डि कोलकाता, मुंबई एफसी और पुणे सिटी ने बोली लगाई थी जिसमें पुणे ने बाजी मारी ।

सिक्किम में जन्मे और दिल्ली में बसे छेत्री 87 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं । यह पूछने पर कि क्या इस दाम से वह नाखुश हैं , उन्होंने कहा , मैं 13 साल से खेल रहा हूं और पैसा मेरी प्राथमिकता नहीं है । मैने दुनिया भर में खेला है लेकिन मुंबई में नहीं । मैं सिर्फ फुटबाल खेलना चाहता हूं ।

नीलामी की प्रक्रिया के पहले हिस्से में तीन और खिलाडि़यों की बिक्री हुई । आई लीग की रायल वाहिंग्डो के विंगर जैकीचंद सिंह के लिये चार टीमों के बीच होड़ थी । उन्हें पुणे एफसी ने 45 लाख रूपये में खरीदा जबकि उनका बेसप्राहज 20 लाख रूपये था ।

मिडफील्डर थोई सिंह को चेन्नइयिन एफसी ने 86 लाख रूपये में खरीदा । उनका बेसप्राइज 39 लाख रूपये था । उनके लिये नार्थ ईस्ट युनाइटेड और मुंबई एफसी ने भी बोली लगाई थी । डिफेंडर अनास ई को दिल्ली डायनामोस ने 41 लाख रूपये में खरीदा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

ISL