1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : छेत्री के 200वें मैच में बेंगलुरू ने मुंबई को 4-2 से दी मात

ISL-7 : छेत्री के 200वें मैच में बेंगलुरू ने मुंबई को 4-2 से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Feb 15, 2021 10:05 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 10:05 pm IST

कप्तान सुनील छेत्री के 200वें मैच में बेंगलुरू एफसी को यादगार जीत मिली। छेत्री ने इस मैच में गोल करते हुए इसे अपने लिए भी यादगार बनाया। 

ISL-7 : छेत्री के 200वें मैच...- India TV Hindi
ISL-7 : छेत्री के 200वें मैच में बेंगलुरू ने मुंबई को 4-2 से दी मात  Image Source : @BENGALURUFC

बोम्लोबिम (गोवा)| कप्तान सुनील छेत्री के 200वें मैच में बेंगलुरू एफसी को यादगार जीत मिली। छेत्री ने इस मैच में गोल करते हुए इसे अपने लिए भी यादगार बनाया। छेत्री की टीम ने जीएमसी स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी 4-2 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग के सातवें सीजन के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा।

IND vs ENG : सिराज ने जब टेस्ट क्रिकेट में मारा 'बुलेट' छक्का तो सभी रह गए दंग!, सामने आया Video

बेंगलुरू के लिए क्लाइटन सिल्वा ने पहले और 22वें मिनट में गोल किए जबकि छेत्री ने 57वें और 93वें मिनट में गोल किया। मुम्बई के लिए एडम लेफोंड्रे ने 50वें और 72वें मिनट में गोल किए।

यह बेंगलुरू का 18वां मैच था। वह पांचवीं जीत के साथ 22 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसे एक स्थान का फायदा हुआ है। दूसरी ओर, मुम्बई का यह 17वां मैच था। उसे तीसरी हार मिली। इस टीम के 34 अंक हैं और वह पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल