1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL : चेन्नईयिन एफसी ने ब्राजीलियन डिफेंडर एली सेबिया के करार में किया विस्तार

ISL : चेन्नईयिन एफसी ने ब्राजीलियन डिफेंडर एली सेबिया के करार में किया विस्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 12, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 03:02 pm IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम चेन्नईयिन एफसी ने ब्राजील के डिफेंडर एली सेबिया का अनुबंध 2020-21 सत्र के लिए बढ़ा दिया है। 

ISL : चेन्नईयिन एफसी ने...- India TV Hindi
ISL : चेन्नईयिन एफसी ने ब्राजीलियन डिफेंडर एली सेबिया के करार में किया विस्तार Image Source : ISL

चेन्नई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम चेन्नईयिन एफसी ने ब्राजील के डिफेंडर एली सेबिया का अनुबंध 2020-21 सत्र के लिए बढ़ा दिया है। क्लब ने यह जानकारी दी। चेन्नईयिन एफसी के बयान में सेबिया के हवाले से कहा गया, ‘‘चेन्नईयिन एफसी के साथ जुड़े रहने को लेकर मिली खुशी को मैं शब्दों को बयां नहीं कर सकता। मेरे परिवार और मुझे क्लब, प्रशंसकों और चेन्नई शहर से जो प्यार मिला है उसकी बराबरी नहीं की जा सकती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सत्र में हम फाइनल में हार गए थे। नए सत्र में हम चेन्नई को तीसरा आईएसएल खिताब दिलाने की नई उम्मीद और प्रतिबद्धता के साथ उतरेंगे।’’ इस अनुभवी सेंटर बैक ने पिछले सत्र में चेन्नईयिन एफसी के 21 मैचों में से 19 में शुरुआती एकादश में जगह बनाई और टीम ने लगातार आठ मैचों के अजेय अभियान के साथ फाइनल में प्रवेश किया।

सेबिया अब तक चेन्नईयिन की ओर से सभी तरह की प्रतियोगिताओं में 59 मैच खेल चुके हैं। आगामी सत्र टीम के साथ उनका चौथा सत्र होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल