1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL : चेन्नईयिन एफसी ने बालाजी, आकिब से अनुबंध किया

ISL : चेन्नईयिन एफसी ने बालाजी, आकिब से अनुबंध किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 01:56 pm IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दो बार के चैंपियन चेन्नईयिन एफसी ने बुधवार को युवा खिलाड़ियों गणेशन बालाजी और आकिब नवाब के साथ अनुबंध करने की घोषणा की।  

ISL: Chennaiyin FC contracts with Balaji, Aaqib- India TV Hindi
ISL: Chennaiyin FC contracts with Balaji, Aaqib Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दो बार के चैंपियन चेन्नईयिन एफसी ने बुधवार को युवा खिलाड़ियों गणेशन बालाजी और आकिब नवाब के साथ अनुबंध करने की घोषणा की।

क्लब की विज्ञप्ति के अनुसार चेन्नईयिन ने इसके साथ चेन्नई में जन्में गोलकीपर बी वाई रेवांत को सीनियर टीम में रखने का फैसला भी किया। वह इससे पहले ‘बी’ टीम का हिस्सा थे। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : तेंदुलकर और शास्त्री ने ऋद्धिमान साहा की शानदार पारी की सराहना की

वह चौथे गोलकीपर के रूप में गोवा में टीम से जुड़ेंगे। युवा टीम के खिलाड़ी मोहम्मद लियाकत और राहुल के (दोनों 16 साल) चेन्नईयिन की युवा टीम के सदस्य बने रहेंगे। 

बालाजी और नवाब दोनों 18 साल के हैं और उनके साथ चेन्नईयिन ने अगले कुछ वर्षों के लिये अनुबंध किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल