1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: मुम्बई सिटी एफसी ने बार्थोलोमेव ओग्बेचे के साथ किया करार

ISL: मुम्बई सिटी एफसी ने बार्थोलोमेव ओग्बेचे के साथ किया करार

 Edited By: IANS
 Published : Oct 21, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 03:28 pm IST

ओग्बेचे ने इस करार को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि मुम्बई सिटी एफसी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है और इस टीम में खिताब जीतने की इच्छा भी है। 

ISL, Mumbai City FC, Bartholomew Ogbeche, sports, football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

मुम्बई सिटी एफसी ने बुधवार को स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे के साथ करार करने की घोषणा की। मुम्बई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सीजन के लिए ओग्बेचे को अपने साथ जोड़ा है। क्लब ने कहा है कि यह करार एक साल के लिए होगा।

ओग्बेचे ने इस करार को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि मुम्बई सिटी एफसी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है और इस टीम में खिताब जीतने की इच्छा भी है। मैं इस टीम के लिए अपना सौ फीसदी देने का प्रयास करूंगा।

36 साल के ओग्बेचे आईएसएल में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी और केरला ब्लास्टर्स के लिए खेल चुके हैं। दोनों टीमों की उन्होंने कप्तानी की थी। नार्थईस्ट के लिए ओग्बेचे ने 18 मैचों में 12 और ब्लास्टर्स के लिए 16 मैचों में 15 गोल किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल