1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISSF विश्‍वकप फाइनल में जीतू राय-हीना सिद्धू ने साधा सोने पर निशाना

ISSF विश्‍वकप फाइनल में जीतू राय-हीना सिद्धू ने साधा सोने पर निशाना

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Oct 24, 2017 01:44 pm IST

हीना और जीतू की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में यह 'सुनहरी' सफलता हासिल की।

Heena and Jitu win Air Pistol Mixed Team event- India TV Hindi
Heena and Jitu win Air Pistol Mixed Team event

नई दिल्ली: आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम ने पहला गोल्‍ड मेडल जीता है। स्टार शूटर जीतू राय और हीना सिद्धू की जोड़ी ने भारत के लिए यह मेडल जीता। उन्‍होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में यह 'सुनहरी' सफलता हासिल की। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के गोल्‍ड मेडलिस्‍ट जीतू राय और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता सिद्धू का मिश्रित टीम स्पर्धा में यह तीसरा गोल्‍ड है। आईएसएसएफ विश्व कप में पहली बार आधिकारिक तौर पर मिश्रित टीम स्पर्धा को शामिल किया गया है।

इस साल विश्व कप में प्रायोगिक आधार पर इसे शामिल किया गया है। टोक्‍यो ओलिंपिक 2020 में पहली बार मिश्रित टीम स्पर्धा को जोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि राय और सिद्धू क्वालीफाइंग दौर में शीर्ष स्‍थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे और फ्रांस को हराकर उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल जीता। चीन को इस इवेंट का ब्रॉन्‍ज मेडल हासिल हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल