1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के कारण आईटीटीएफ ने विश्व रैंकिंग को स्थिर रखने का फैसला किया

कोरोना के कारण आईटीटीएफ ने विश्व रैंकिंग को स्थिर रखने का फैसला किया

 Reported By: IANS
 Published : Apr 02, 2020 11:25 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 11:25 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने गुरुवार को घोषणा की कि कोरोनावायरस के कारण वह अपनी विश्व रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं करेगा और उस रैंकिंग में यथास्थिति बनी रहेगी, जोकि उसने पिछले महीने जारी की थी। 

कोरोना के कारण...- India TV Hindi
कोरोना के कारण आईटीटीएफ ने विश्व रैंकिंग को स्थिर रखने का फैसला किया Image Source : GETTY IMAGES

बीजिंग| अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने गुरुवार को घोषणा की कि कोरोनावायरस के कारण वह अपनी विश्व रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं करेगा और उस रैंकिंग में यथास्थिति बनी रहेगी, जोकि उसने पिछले महीने जारी की थी। आईटीटीएफ ने कहा कि अप्रैल की रैंकिंग कार्यकारी समिति के विश्लेषण के बाद जारी की जाएगी, जिसकी बैठक 15 अप्रैल से पहले होने की उम्मीद नहीं है।

संस्था ने कहा कि जब तक खिलाड़ी खेलते नहीं हैं तब तक रैंकिंग स्थिर रहेगी। आईटीटीएफ चैलेंज पोलैंड ओपन के मुख्य ड्रॉ शुरू होने से पहले ही इसे निलंबित किया जा चुका है और इस पर कोई फैसला रैंकिंग प्वाइंटस के आधार पर लिया जाएगा।

आईटीटीएफ ने इससे पहले कहा कि उसके सभी कर्मचारियों ने कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय संकट से निपटने के लिए स्वेच्छा से अपने वेतन में कटौती का विकल्प चुना है। कोरोनावायरस संक्रमण के फैलने के कारण दुनिया भर में खेल गतिविधियां स्थगित कर दी गईं। आईटीटीएफ ने भी अपनी सभी गतिविधियों को 30 जून तक निलंबित कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल