1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के जबीर मदारी विश्व एथलेटिक्स में 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के जबीर मदारी विश्व एथलेटिक्स में 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2019 11:25 am IST,  Updated : Sep 28, 2019 11:25 am IST

भारत के जबीर मदारी पिलयालिल ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

भारत के जबीर मदारी...- India TV Hindi
भारत के जबीर मदारी विश्व एथलेटिक्स में 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे Image Source : GETTY IMAGES

दोहा| भारत के जबीर मदारी पिलयालिल ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जबीर हीट-3 में तीसरे पायदान पर रहे और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शुक्रवार को हुई हीट में जबीर ने 49.62 सेकेंड का समय निकाला और कुल 39 खिलाड़ियों में से 11वें पायादन पर रहे। सेमीफाइनल रेस शनिवार को होगी। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

2007 में ओसाका में हुए विश्व चैम्पियनशिप में जोसफ अब्राहम ने 49.64 सेकेंड का समय निकालते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इस बीच, नॉर्वे के क्रेस्टन वॉरहोल्म 49.27 सेकेंड के साथ पहले और आयरलैंड के थॉमस वार 49.41 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भारत के एक अन्य खिलाड़ी ध्रुवन अय्यासामी सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। वह हीट-5 में 50.55 सेकेंड के साथ 27वें पायदान पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल