1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान ओपन: वर्ल्ड नंबर वन शटलर केंटो मोमोटा से हारकर भारत के बी साई प्रणीत हुए बाहर

जापान ओपन: वर्ल्ड नंबर वन शटलर केंटो मोमोटा से हारकर भारत के बी साई प्रणीत हुए बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 27, 2019 11:40 am IST,  Updated : Jul 27, 2019 11:40 am IST

प्रणीत की हार के साथ ही प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

B Sai Praneeth- India TV Hindi
B Sai Praneeth, Indian Shuttler Image Source : GETTY IMAGE

टोक्यो। भारत के बी.साई प्रणीत को यहां जारी जापान ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में शनिवार को वर्ल्ड नंबर-1 केंटो मोमोटा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मोमोटा ने प्रणीत को सीधे सेटों में 21-18, 21-12 से पराजित करते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह मुकाबला 45 मिनट तक चला। 

प्रणीत की हार के साथ ही प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। क्वार्टर फाइनल में प्रणीत ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआटरे को हराया था। मोमोटा के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी रही और उसने 3-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, मोमोटा ने वापसी की और 11-8 से आगे हो गए। 

प्रणीत ने अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन वह वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाए और 23 मिनट में गेम हारकर मुकाबले में पिछड़ गए। दूसरे गेम में भी टॉप प्रणीत शुरुआत में 9-6 से आगे थे, लेकिन टॉप सीड जापानी खिलाड़ी ने वापसी की और 12-9 की बढ़त बना ली। 

मोमोटा ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 22 मिनट में गेम जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में मोमोटा का समाना रविवार को जान ओ जोर्गेन्सन या जानाथन क्रिस्टी से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल