1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open: जयराम, पवार, मनु-सुमिथ पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

US Open: जयराम, पवार, मनु-सुमिथ पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Jul 08, 2016 04:08 pm IST,  Updated : Jul 08, 2016 04:09 pm IST

भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम और आनंद पवार ने पुरुष एकल वर्ग में अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है, लेकिन एच. एस. प्रनॉय, बी. साई प्रनीथ, प्रातुल जोशी और तन्वी लाड को हार का सामना करना पड़ा।

ajay jayram- India TV Hindi
ajay jayram

केलिफोर्निया: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अमेरिकी ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल दौर में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, कुछ भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना भी करना पड़ा।

ये भी पढ़े- वेस्ट इंडीज़ दौरे पर टीम इंडिया ने खेली बीच वॉलीबॉल

भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम और आनंद पवार ने पुरुष एकल वर्ग में अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है, लेकिन एच. एस. प्रनॉय, बी. साई प्रनीथ, प्रातुल जोशी और तन्वी लाड को हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए अंतिम चार में कदम रखा है। इसके साथ ही महिला युगल वर्ग में मेघना जाक्कमपुडी और एस. पूर्विशा राम को भी जीत हासिल हुई।

महिला युगल वर्ग में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को वॉकओवर मिला है।

टूर्नामेंट के चौथे वरीय जयराम ने केवल 31 मिनट में ही पुर्तगाल के प्रेडो मार्टिस को 21-11, 21-15 से मात दी। इसके साथ ही पुरुष एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में पवार ने भी अपने हमवतन जोशी को केवल 35 मिनट में ही 21-11, 21-13 से हराकर जीत हासिल की।

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अब जयराम और पवार आमने-सामने होंगे।

प्रनॉय के लिए टूर्नामेंट का सफर दक्षिण कोरिया के ली ह्यून के हाथों 23-25, 21-23 से हार झेलकर ही समाप्त हो गया। छठे वरीय प्रनीथ को भी जापान के काजुमासा सकाई के हाथों 21-13, 17-21, 20-22 से हार झेलकर बाहर होना पड़ा।

महिला एकल वर्ग में तन्वी को पांचवें वरीय खिलाड़ी बेइवेन झांग से 17-21, 15-21 से हार कर बाहर होना पड़ा। टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में अत्री-रेड्डी का सफर जारी है। भारतीय युगल जोड़ी ने जापान के युता वातांबे और केन्या के मितसुहाशी की जोड़ी को 23-21, 21-13 से मात दी।

महिला युगल वर्ग में मेघना और पूर्विशा की जोड़ी ने एरिएल ली और सिडनी ली को 18 मिनट में ही 21-16, 21-6 से मात देकर आगे कदम बढ़ाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल