1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल रत्न पुरस्कार के लिए झंझारिया, सरदार के नाम की सिफ़ारिश

खेल रत्न पुरस्कार के लिए झंझारिया, सरदार के नाम की सिफ़ारिश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 03, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 02:31 pm IST

दो बार के परालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझारिया के नाम की राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है। उनके अलावा इस पुरस्कार के लिए भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह के नाम की भी सिफ़ारिश की गई है।

jhajharia- India TV Hindi
jhajharia

नयी दिल्ली: दो बार के परालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझारिया के नाम की राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है। उनके अलावा इस पुरस्कार के लिए भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह के नाम की भी सिफ़ारिश की गई है। 

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर,  परालम्पिक पदक विजेता एम थंगावेलू और वरूण भाटी, गोल्फर एसएसपी चौरसिया समेत 17 खिलाड़ियों के नामों की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफ़ारिश की गई है।

36 वर्षीय झांझारिया परालम्कि में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उनके नाम की सिफ़ारिश जस्टिस (सेवानिवृत) सीके ठक्कर के नेतृत्व वाली समिति ने की है जिनके लिए झंझारिया पहली पसंद है। दूसरी पसंद सरदार सिंह हैं। समिति ने कहा है कि दोनों के नामों पर इस पुरस्कार के लिए विचार किया जाना चाहिए।  

इस मामले पर अंतिम फ़ैसला खेल मंत्रालय करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल