1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रैंडी ऑर्टन को हराकर भारतीय मूल के इस पहलवान ने जीती WWE चैम्पियनशिप

रैंडी ऑर्टन को हराकर भारतीय मूल के इस पहलवान ने जीती WWE चैम्पियनशिप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2017 02:57 pm IST,  Updated : May 22, 2017 04:23 pm IST

भारतीय मूल के पहलवान जिंदर महल ने रविवार को रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE बैकलेश चैम्पियनशिप जीत ली।

Jinder Mahal | Photo WWE Twitter- India TV Hindi
Jinder Mahal | Photo WWE Twitter

वॉशिंगटन: भारतीय मूल के पहलवान जिंदर महल ने रविवार को रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE बैकलेश चैम्पियनशिप जीत ली। इसी के साथ कनाडा के नागरिक जिंदर भारतीय मूल के ऐसे दूसरे रेसलर बन गए हैं जिन्होंने इस चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया है। उनसे पहले 2007 में द ग्रेट खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया था।

जिंदर इस खिताब की दौड़ में फेवरिट नहीं थे, इसलिए जैसे ही उन्होंने रैंडी ऑर्टन जैसे मंजे हुए रेसलर को हराकर यह खिताब जीता तो लोग हैरान रह गए। जिंदर महल भले ही कनाडाई हैं लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी भारतीय पहचान को जाहिर किया है। वह पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा था कि मैं अपने भारतीय फैन्स को हमेशा मुझे सपॉर्ट करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

जिंदर का कहना है कि वह अपने आपको उतना ही पंजाबी मानते हैं जितना वह कनाडाई हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के रीति-रिवाजों से भली-भांति परिचित हैं और इंग्लिश से पहले जो भाषा उन्होंने बोली थी वह पंजाबी है। भारतीय फैन्स को उनकी जीत से निश्चित ही खुशी मिली होगी। आखिर ऐसा हो भी क्यों न, आखिर 10 साल बाद किसी भारतीय ने इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल