1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. युगांडा के जोशुआ ने डायमंड लीग में तोड़ा विश्व रिकार्ड

युगांडा के जोशुआ ने डायमंड लीग में तोड़ा विश्व रिकार्ड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 15, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 03:47 pm IST

10,000 मीटर के विश्व विजेता युगांडा के जोशुआ चेपतेगेई ने मोनाको में हुई डायमंड लीग में शानदार वापसी करते हुए 5000 मीटर का विश्व रिकार्ड स्थापित किया।

युगांडा के जोशुआ ने...- India TV Hindi
युगांडा के जोशुआ ने डायमंड लीग में तोड़ा विश्व रिकार्ड Image Source : TWITTER

पेरिस| 10,000 मीटर के विश्व विजेता युगांडा के जोशुआ चेपतेगेई ने मोनाको में हुई डायमंड लीग में शानदार वापसी करते हुए 5000 मीटर का विश्व रिकार्ड स्थापित किया। चेपतेगई ने इस रेस में 12: 35:36 मिनट का समय निकाला। इसी के साथ चेपतेगई ने शुक्रवार को महान केनेनिसा बेकेले द्वारा 2004 में स्थापित किए गए 12:37:35 मिनट के रिकार्ड को धवस्त किया।

फरवरी में कोविड-19 के पहले ही 23 साल के इस धावक ने मोनाको में ही रिकार्ड स्थापित किया था। डायमंड लीग की वेबसाइट पर चेपतेगेई के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि मोनाको मेरे लिए विशेष जगह है और यह उन जगहों में से हैं जहां मैं विश्व रिकार्ड तोड़ सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "इस साल अपने आप को प्रेरित रखने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि कई सारे लोग अपने घरों में रह रहे हैं, लेकिन आपको प्रेरित रहना होता है। मैंने काफी मेहनत की, मेरे साथ सही स्टाफ है, सही कोच हैं। मैं आमतौर पर यूरोप में ही रहता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल