1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन: डेल पोत्रो ने इस्नर को हराया, पुरुष एकल में मेजबान की चुनौती खत्म

अमेरिकी ओपन: डेल पोत्रो ने इस्नर को हराया, पुरुष एकल में मेजबान की चुनौती खत्म

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2018 01:38 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 01:38 pm IST

अर्जेन्टीना के तीसरे वरीय डेल पोत्रो ने स्थानीय खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 6-7 (5/7), 6-3, 7-6 (7/4), 6-2 से जीत दर्ज की। 

जुआन मार्टिन डेल...- India TV Hindi
जुआन मार्टिन डेल पोत्रो 

न्यूयार्क: जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने जॉन इस्नर को हराकर तीसरी बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अर्जेन्टीना के तीसरे वरीय डेल पोत्रो ने स्थानीय खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 6-7 (5/7), 6-3, 7-6 (7/4), 6-2 से जीत दर्ज की। अपने घरेलू ग्रैंडस्लैम में पहली बार क्वार्टर फाइनल खेल रहे 11वें वरीय इस्नर ने पहला सेट जीत लिया लेकिन डेल पोत्रो ने तीन घंटे और 31 मिनट चले मैच के दौरान एक बार भी अपनी सर्विस नहीं गंवाई।

इस्नर ने इस मैच में 26 ऐस लगाए लेकिन उन्हें 52 सहज गलतियों का खामियाजा भगतना पड़ा जबकि डेल पोत्रो ने सिर्फ 14 सहज गलतियां की। इस्नर पर 12 मैचों में आठवीं जीत दर्ज करने के बाद डेल पोत्रो ने कहा,‘‘अपने पसंदीदा टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में एक बार फिर जगह बनाना मेरे लिए काफी विशेष है।’’ 

डेल पोत्रो ने स्वीकार किया कि 33 डिग्री तापमान खिलाड़ियों के लिए असली चुनौती साबित हो रहा है। तीसरे सेट के बाद हालांकि 10 मिनट के गर्मी के ब्रेक ने राहत पहुंचाई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल