1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जुआन सेबास्टियन ने की भविष्यवाणी, सिमोन बनेंगे एक दिन अर्जेंटीना के फुटबॉल कोच

जुआन सेबास्टियन ने की भविष्यवाणी, सिमोन बनेंगे एक दिन अर्जेंटीना के फुटबॉल कोच

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 07:28 pm IST

जुआन सेबास्टियन वेरोन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि डिएगो सिमोन एक दिन अर्जेटीना के कोच जरूर बनेंगे।

juan sebastian veron- India TV Hindi
juan sebastian veron Image Source : GETTY

ब्यूनस आयर्स| जुआन सेबास्टियन वेरोन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि डिएगो सिमोन एक दिन अर्जेटीना के कोच जरूर बनेंगे। स्पेनिश क्लब में रहते सिमोन की छवि एक प्रेरणादायक कोच और रणनीतिकार की है और वेरोन इस बात को लेकर काफी आश्वस्त नजर आते हैं कि 49 साल के सिमोन एक दिन अर्जेटीना टीम के कोच बनेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वेरोन के हवाले से लिखा है, "एक दिन वह जरूर अर्जेटीना के कोच बनेंगे। मेरे हिसाब से उन्होंने साबित किया है कि वह यूरोप के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों में हैं।"

ये भी पढ़ें : यूएफा ने 2022 तक महिला यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप की स्थगित, बताया ये कारण

सिमोन के रहते स्पेनिश क्लब ने दो यूरोपा लीग, एक ला लीगा, एक कोपा डेल रे और एक स्पेनिश सुपर कप के अलावा एक यूईएफए सुपर कप का खिताब जीता है और दो बार अपनी टीम की चैम्पियंस लीग में पहुंचाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल