1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जुवेंतस ने जीता रिकॉर्ड 14वां कोपा इटालिया खिताब

जुवेंतस ने जीता रिकॉर्ड 14वां कोपा इटालिया खिताब

 Reported By: IANS
 Published : May 20, 2021 04:46 pm IST,  Updated : May 20, 2021 04:46 pm IST

फ्रेडीको चिएज द्वारा किए गए निर्णायक गोल की बदौलत इटली के क्लब जुवेंतस ने अटलांटा को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 14वीं बार कोपा इटालिया का खिताब अपने नाम कर लिया। 

Juventus beat Atalanta 2-1 to lift Italian Cup- India TV Hindi
Juventus beat Atalanta 2-1 to lift Italian Cup Image Source : AP

रोम। फ्रेडीको चिएज द्वारा किए गए निर्णायक गोल की बदौलत इटली के क्लब जुवेंतस ने अटलांटा को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 14वीं बार कोपा इटालिया का खिताब अपने नाम कर लिया। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, 20वीं बार कोपा इटालिया का फाइनल खेलने उतरी जुवेंतस ने डेजन कुलोवस्की द्वारा 31वें मिनट में किए गए गोल के सहारे 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन अटलांटा ने 10 मिनट बाद ही वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

अटलांटा के लिए रूसलान मेलिनोवस्की ने बराबरी का गोल दागा।

दोनों टीमें पहले हाफ में 1-1 की बराबरी पर थी। लेकिन मैच के 73वें मिनट में चिएज ने शानदार गोल दागते हुए स्कोर 2-1 से जुवेंतस के पक्ष में कर दिया और टीम ने इसे अंत तक कायम रखते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

चिएज का इस सीजन में प्रतियोगिता में यह 13वां गोल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल