1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : ज्वाला-पोनप्पा कनाडा ओपन के फाइनल में

बैडमिंटन : ज्वाला-पोनप्पा कनाडा ओपन के फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Jun 28, 2015 05:19 pm IST,  Updated : Jun 28, 2015 05:19 pm IST

कालगेरी (कनाडा): ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी यहां जारी 50 हजार डॉलर इनामी कनाडा ओपन ग्रांड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है। ज्वाला और पोनप्पा

बैडमिंटन :...- India TV Hindi
बैडमिंटन : ज्वाला-पोनप्पा कनाडा ओपन के फाइनल में

कालगेरी (कनाडा): ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी यहां जारी 50 हजार डॉलर इनामी कनाडा ओपन ग्रांड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है। ज्वाला और पोनप्पा की तीसरी वरीय जोड़ी ने शुक्रवार को जापान की शिहो तानाका और कोहारू योनेमेतो की जोड़ी को 21-17, 21-16 से हराया।

इस जोड़ी ने शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में हांगकांग की चान काका का और युयेन सिन यिंग की जोड़ी को 27 मिनट में 21-19, 21-13 से हराया था।

ज्वाला और अश्विनी को सेमीफाइनल में जापान की जोड़ी के खिलाफ ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा। पहले गेम में भारतीय जोड़ी एक समय पिछड़ रही थी लेकिन 4-4 के स्कोर पर बराबरी हासिल करने के बाद ज्वाला और अश्विनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 विश्व चैम्पियनशिप 2011 की ब्रॉन्ज पदक विजेता ज्वाला और अश्विनी का सामना फाइनल में सेलेना पिएक और एफजे मस्किंस की नीदरलैंड की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल