1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्राजीली स्टार काका ने फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्राजीली स्टार काका ने फुटबॉल को कहा अलविदा

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 18, 2017 11:30 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 11:30 am IST

ब्राजील के पूर्व विश्व कप चैम्पियन काका ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया और संकेत दिये कि वह अपने पूर्व क्लब एसी मिलान में मैनेजर की भूमिका निभा सकते हैं।

काका- India TV Hindi
काका

रियो दि जिनेरियो: ब्राजील के पूर्व विश्व कप चैम्पियन काका ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया और संकेत दिये कि वह अपने पूर्व क्लब एसी मिलान में मैनेजर की भूमिका निभा सकते हैं। 

काका ने कहा,‘‘मैं फुटबाल से नाता नहीं तोड़ रहा हूं लेकिन भूमिका बदली हुई होगी। अब मैं पेशेवर खिलाड़ी नहीं हूं। मैं एक क्लब में मैनेजर या खेल निदेशक का पद ले सकता हूं।’’ 

काका ने कहा कि एसी मिलान ने हाल ही में उनके सामने पेशकश रखी थी। मिलान के साथ खेलते हुए ही काका ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब जीता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल