1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंकिता रैना और करमन कौर थांडी ने जीता डब्ल्यूटीए ताइपै ओपन का खिताब

अंकिता रैना और करमन कौर थांडी ने जीता डब्ल्यूटीए ताइपै ओपन का खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2018 06:54 am IST,  Updated : Nov 19, 2018 06:56 am IST

पेशेवर सर्किट में पहली बार मिलकर खेल रही अंकिता और करमन ने रूस की ओल्गा डोरोशिना और नतेला दजालामिज के हटने से खिताब जीता।

अंकिता रैना और करमन...- India TV Hindi
अंकिता रैना और करमन कौर थांडी

पुणे: भारत की टॉप की दो सिंगल्स खिलाड़ियों अंकिता रैना और करमन कौर थांडी ने रविवार को 125,000 डालर इनामी ताइपै ओपेक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में युगल का खिताब जीता जो उनका डब्ल्यूटीए टूर में पहला खिताब है। पेशेवर सर्किट में पहली बार मिलकर खेल रही अंकिता और करमन ने रूस की ओल्गा डोरोशिना और नतेला दजालामिज के हटने से खिताब जीता। नतेला की चोट के कारण जब रूसी जोड़ी ने हटने का फैसला किया तब दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कड़ा चल रहा था। 

भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 6-4 से जीता लेकिन दूसरे सेट में वह 5-7 से हार गयी। सुपर टाईब्रेकर में जब स्कोर 12-12 से बराबरी पर था तब नतेला की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। उससे चला भी नहीं जा रहा था और ऐसे में उन्होंने हटने का फैसला किया। 

अंकिता ने कहा,‘‘मैंने इस साल डब्ल्यूटीए खिताब जीतने की इच्छा जतायी थी और अपने कोच को भी इस बारे में बताया था और यहां मैं अपनी हमवतन के साथ खिताब जीतने में सफल रही।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल