1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिर्फ दो सेकेंड के अंतर से मैराथन में विश्व रिकॉर्ड कायम करने से चूका ये एथलीट, कही बड़ी बात

सिर्फ दो सेकेंड के अंतर से मैराथन में विश्व रिकॉर्ड कायम करने से चूका ये एथलीट, कही बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Sep 29, 2019 07:24 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 07:24 pm IST

5000 और 10 हजार मीटर के पूर्व ओलंपिक एवं विश्व चैम्पियन 37 साल के बेकेले केन्या के इलुद किपचोगे का 2.01.39 घंटे का रिकार्ड तोड़ने के काफी करीब थे।

Kenenisa Bekele- India TV Hindi
Kenenisa Bekele Image Source : GETTY IMAGE

बर्लिन। इथियोपिया के केनेनिसा बेकेले दो सेकेंड के अंतर से मैराथन का विश्व रिकार्ड बनाने से चूक गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बेकेले ने रविवार को यहां दो घंटे 1 मिनट और 41 सेकेंड समय के साथ मैराथन पूरा किया।

5000 और 10 हजार मीटर के पूर्व ओलंपिक एवं विश्व चैम्पियन 37 साल के बेकेले केन्या के इलुद किपचोगे का 2.01.39 घंटे का रिकार्ड तोड़ने के काफी करीब थे।

किपचोगे ने बीते साल यह रिकार्ड कायम किया था।

बीबीसी ने बेकेले के हवाले से लिखा है, "मैं माफी चाहता हूं। मेरी किस्मत ने मेरा साथ नहीं दिया लेकिन मैं यह कर सकता हूं। मैं हार नहीं मानूंगा।"

बेकेले ने हालांकि मैराथन इतिहास की दूसरी सबसे रेस पूरी करने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल