1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. केन्या ने खत्म किया अपना फुटबॉल सीजन, गोर माहिया बना विजेता

केन्या ने खत्म किया अपना फुटबॉल सीजन, गोर माहिया बना विजेता

 Edited By: IANS
 Published : May 01, 2020 03:19 pm IST,  Updated : May 01, 2020 03:19 pm IST

सोमवार को सीएफ ने केन्या को लीग के बारे में जानकारी देने के लिए आठ दिन का समय दिया था और कहा था कि यह भी बताएं कि वह लीग जारी रखना चाहते हैं या रद्द करना चाहते हैं।

football, covid-19, coronavirus - India TV Hindi
football Image Source : GETTY IMAGES

केन्या ने समय से पहले अपना प्रीमियर लीग सीजन खत्म कर दिया है। इसी के साथ गोल माहिया को विजेता घोषित कर दिया गया है। यह फैसला सीएफ की गाइंडलाइंस की पूर्ति के लिए किया गया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सोमवार को सीएफ ने केन्या को लीग के बारे में जानकारी देने के लिए आठ दिन का समय दिया था और कहा था कि यह भी बताएं कि वह लीग जारी रखना चाहते हैं या रद्द करना चाहते हैं।

केन्या फुटबॉल महासंघ (एफकेएफ) के अध्यक्ष निक मावेंड्वा ने कहा , "विचार विमर्श करने के बाद हम फैसले पर पहुंचे हैं कि केन्या प्रीमियर लीग (केपीएल) को खत्म कर दिया जाए। बधाई हो गोर माहिया, आप एक बार और विजेता बने हैं और आप सीएफ में केन्या का प्रतिनिधित्व करेंगे।"

नेरौबी सिटी स्टार्स को भी केपीएल में प्रमोट किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल