1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जमशेदपुर एफसी से जुड़े युवा फुटबॉलर कोमल थाटल

जमशेदपुर एफसी से जुड़े युवा फुटबॉलर कोमल थाटल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2021 10:15 pm IST,  Updated : Aug 20, 2021 10:15 pm IST

भारत की 2017 फीफा अंडर-17 विश्व कप टीम के सदस्य कोमल थाटल ने आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र के लिये जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के साथ तीन साल का करार किया है।

जमशेदपुर एफसी से...- India TV Hindi
जमशेदपुर एफसी से जुड़े युवा फुटबॉलर कोमल थाटल  Image Source : KOMAL THATAL

जमशेदपुर। भारत की 2017 फीफा अंडर-17 विश्व कप टीम के सदस्य कोमल थाटल ने आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र के लिये जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के साथ तीन साल का करार किया है। क्लब द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 20 वर्षीय थाटल मई 2024 तक जमशेदपुर क्लब के साथ रहेंगे।

थाटल ने कहा, ‘‘मैं जमशेदपुर एफसी के लिये खेलने को लेकर काफी खुश हूं। मैं जानता हूं कि यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। गाफर ओवेन कोएल के मार्गदर्शन में मैं क्लब के लिये सफलता हासिल करना चाहूंगा।’’

थाटल ने 2018 में एटीके के साथ अपना आईएसएल पदार्पण किया था जिसमें वह जमशेदपुर एफसी के खिलाफ खेले थे। दो सत्र तक एटीके के लिये खेलने के बाद वह 2020-21 में नव गठित एटीके मोहन बागान के लिये खेले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल