1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga : एटलेटिको मेड्रिड ने केडिज को दी मात

La Liga : एटलेटिको मेड्रिड ने केडिज को दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Feb 01, 2021 02:51 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 02:51 pm IST

एटलेटिको मेड्रिड ने केडिज को 4-2 से हराकर ला लीगा की अंकतालिका में टॉप पर रहते हुए 10 अंकों की बढ़त बना ली है।

Atletico Madrid- India TV Hindi
Atletico Madrid Image Source : GETTY

मेड्रिड| एटलेटिको मेड्रिड ने केडिज को 4-2 से हराकर ला लीगा की अंकतालिका में टॉप पर रहते हुए 10 अंकों की बढ़त बना ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को खेले गए इस मुकाबले में एटलेटिको मेड्रिड के लिए लुइस सुआरेज ने 28वें मिनट में 50वें मिनट में पेनाल्टी पर दो गोल किए।

उनके अलावा सोल ने 44वें और कोके ने 88वें मिनट में गोल किया। केडिज की ओर से नेगरेडो ने 35वें और 71वें मिनट में दो गोल किए।

इस जीत के एटलेटिको मेड्रिड के 19 मैचों से 50 अंक हो गए हैं और वह टॉप पर है। बार्सिलोना के लिए 20 मैचों में 40 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, फाइनल में बड़ौदा को 7 विकेट से हराया

बार्सिलोना ने एक अन्य मैच में एथलेटिक बिल्बाओ को 2-1 से मात दी। बार्सिलोना के लिए इस मैच में लियोनेल मेसी ने 20वें मिनट में गोल किया, जोकि उनका बार्सिलोना के लिए 650वां गोल है।

बिल्बाओ के लिए जॉर्डन अल्बा ने 49वें मिनट में आत्मघाती गोल किया।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने मन की बात में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ऐतिहासिक जीत को किया याद तो BCCI ने इस तरह कहा, 'शुक्रिया'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल