1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ला लीगा : सुआरेज ने एटलेटिको मेड्रिड के लिए पहले ही मैच में दागे 2 गोल

ला लीगा : सुआरेज ने एटलेटिको मेड्रिड के लिए पहले ही मैच में दागे 2 गोल

 Edited By: IANS
 Published : Sep 28, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 05:43 pm IST

सुआरेज 70वें मिनट में मैदान पर उतरे और वह अंतिम 20 मिनटों में एटलेटिको मेड्रिड के लिए दो गोल दागने में सफल रहे।

La Liga, Suarez, sports, football- India TV Hindi
Suarez Image Source : GETTY IMAGES

हाल में एफसी बार्सिलोना का साथ छोड़ कर स्पेन के ही एक अन्य अग्रणी क्लब एटलेटिको मेड्रिड से जुड़ने वाले उरुग्वे के करिश्माई फारवर्ड लुइस सुआरेज ने अपने नए क्लब के साथ विजयी शुरुआत की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सुआरेज के दो गोलों की मदद से एटलेटिको मेड्रिड ने स्पेनिश लीग-ला लीगा के एक मुकाबले में ग्रेनाडा को 6-1 से करारी मात दी। सुआरेज 70वें मिनट में मैदान पर उतरे और वह अंतिम 20 मिनटों में एटलेटिको मेड्रिड के लिए दो गोल दागने में सफल रहे।

एटलेटिको मेड्रिड की टीम ने नौवें मिनट में डिएगो कोस्टा के गोल की मदद से हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन हाफ टाइम के बाद वह पांच गोल दागने में सफल रहा। इन पांच गोलों में एंजेल कोरिए ने 47वें मिनट में, जेआओ फेलिक्स सेक्यूरा ने 65वें मिनट में लोरेंटो ने 72वें मिनट में मिनट में गोल किया।

यह भी पढ़ें-  Formula One : बोटास ने जीती रूस एफवन ग्रां प्री जबकि शूमाकर की बराबरी करने से चूके हैमिल्टन

उनके अलावा सुआरेज ने 85वें मिनट में और इंजुरी टाइम में गोल करके एटलेटिको मेड्रिड को 6-1 शानदार जीत दिला दी। ग्रेनाडा के लिए मोलिना ने 87वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

33 साल के सुआरेज ने शुक्रवार को ही एटलेटिको मेड्रिड के साथ करा किया है। वह छह साल से एफसी बार्सिलोना के साथ थे। इस दौरान सुआरेज ने क्लब के लिए 283 मैचों में 198 गोल किए और लियोनेल मेसी तथा नेमार के साथ शानदार तिकड़ी बनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल