1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga: वेलेंसिया के हाथों हारी जिदान की रीयाल मैड्रिड, कोच बनने के बाद टीम की पहली हार

La Liga: वेलेंसिया के हाथों हारी जिदान की रीयाल मैड्रिड, कोच बनने के बाद टीम की पहली हार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2019 03:17 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 03:17 pm IST

पिछली बार दस महीने पहले लिवरपूल के खिलाफ चैंपियन्स लीग फाइनल में जिदान ने बेल को बाहर रखा था।

La Liga: वेलेंसिया के हाथों हारी जिदान की रीयाल मैड्रिड, कोच बनने के बाद टीम की पहली हार- India TV Hindi
La Liga: वेलेंसिया के हाथों हारी जिदान की रीयाल मैड्रिड, कोच बनने के बाद टीम की पहली हार Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड। काफी समय पहले अचानक रीयाल मैड्रिड छोड़कर फिर से रीयाल का दामन थामने वाले दिग्गज फुटबॉल कोच जिनेदिन जिदान को पहली हार का सामना रना पड़ा है। बुधवार को जिदान का गेरेथ बेल को बाहर रखने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और वेलेंसिया ने इसका फायदा उठाकर ला लिगा फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को रीयाल मैड्रिड को 2-1 से पराजित किया। यह जिदान के फिर से कोच बनने के बाद रीयाल की पहली हार है। 

पिछली बार दस महीने पहले लिवरपूल के खिलाफ चैंपियन्स लीग फाइनल में जिदान ने बेल को बाहर रखा था। उस समय वेल्स के इस फुटबालर ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इस मैच में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो पायी। 

इसके बजाय वेलेंसिया ने आसान जीत दर्ज की। उसकी तरफ से गोचालो गुइडेस और इजेकील गेरे ने दोनों हाफ में एक एक गोल किया जिससे मार्सेलिनो की टीम ला लिगा में शीर्ष चार में जगह बनाने के करीब पहुंच गयी है। रीयाल की तरफ से एकमात्र गोल करीम बेंजेमा ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल