1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अभ्यास शुरू करने से पहले खिलाड़ियों का परीक्षण करवाएगा ला लिगा

अभ्यास शुरू करने से पहले खिलाड़ियों का परीक्षण करवाएगा ला लिगा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 05, 2020 08:56 am IST,  Updated : May 05, 2020 08:56 am IST

स्पेनिश लीग के खिलाड़ियों की कोविड-19 के लिये जांच होगी जिसके बाद वे इस सप्ताह के आखिर में मैदान पर उतर सके हैं। 

La Liga will get players tested before starting practice- India TV Hindi
La Liga will get players tested before starting practice Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड। स्पेन के पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ियों का इस सप्ताह कोरोना वायरस के लिये परीक्षण होगा ताकि वे दो महीने में पहली बार अभ्यास शुरू कर पाएं। स्पेन सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट दी है और जिसमें सोमवार से अभ्यास की अनुमति देना भी शामिल है। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च के मध्य से ही देश में हर तरह की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। स्पेनिश लीग के खिलाड़ियों की कोविड-19 के लिये जांच होगी जिसके बाद वे इस सप्ताह के आखिर में मैदान पर उतर सके हैं। 

इससे पहले सभी क्लबों की अभ्यास सुविधाओं को भी पूरी तरह से विषाणुमुक्त किया जाएगा। सरकारी अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही इन सुविधाओं के उपयोग की अनुमति मिलेगी।

ये भी पढ़ें - नेशन्स कप के लिए मंच तैयार, आनंद करेंगे भारत की अगुवाई  

शुरुआती अभ्यास कार्यक्रम में शामिल सभी खिलाड़ियों, कोचों और क्लब के कर्मचारियों को व्यक्तिगत अभ्यास शुरू करने से दो दिन पहले परीक्षण करवाना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल