1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लक्ष्य सेन की अगुवाई में एएआई ने बैडमिंटन खिताब जीता

लक्ष्य सेन की अगुवाई में एएआई ने बैडमिंटन खिताब जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2019 08:44 am IST,  Updated : Feb 12, 2019 08:44 am IST

17 साल के लक्ष्य ने पुरुष एकल मुकाबले में रेलवे के शुभंकर डे को 55 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-17 से हराया।

लक्ष्य सेन की अगुवाई...- India TV Hindi
लक्ष्य सेन की अगुवाई में एएआई ने बैडमिंटन खिताब जीता 

गुवाहाटी: एशियाई जूनियर चैम्पियन लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को यहां रेलवे को 3-2 से हराकर 74वीं अंतरराज्यीय-अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता। 17 साल के लक्ष्य ने पुरुष एकल मुकाबले में रेलवे के शुभंकर डे को 55 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-17 से हराया। इसी तरह महिला एकल में आकर्षी कश्यप ने रेलवे की अनुरा प्रभुदेसाई को 21-12, 21-14 से हराकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। 

कबीर कांजारकार और हेमानागेंद्र बाबू ने एएआई के श्लोक और चिराग सेन को 21-18, 17-21, 21-18 से हराकर रेलवे को वापसी दिलायी। 

महिला युगल में रेलवे की रिया मुखर्जी और अनुरा प्रभुदेसाई ने अपनी टीम के लिए अहम मुकाबला जीता और स्कोर 2-2 कर दिया। अनुरा और रिया ने एएआई की परदेसी और स्नेहा सांतीलाल को 21-8, 21-8 से हराया। 

मिश्रित युगल में परदेसी ने श्लोक के साथ मिलकर कनिका कानवाल और अक्षय राउत की जोड़ी पर 2109, 17-21, 21-8 से हराकर अपनी टीम को 3-2 से जीत दिलायी। 

विजेता टीम को 3.5 लाख रुपये का पुरस्कार मिला जबकि उपविजेता टीम को 2.5 लाख रुपये मिले। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को दो-दो लाख रुपये मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल