1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: लक्ष्य सेन ने एएआई को इंटर स्टेट जोनल चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचाया

बैडमिंटन: लक्ष्य सेन ने एएआई को इंटर स्टेट जोनल चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचाया

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2019 07:10 am IST,  Updated : Feb 11, 2019 07:10 am IST

सेन ने केवल 30 मिनट में ही आंध्र प्रदेश के जगदीश को 21-10, 12-13 से मात दी। 

बैडमिंटन: लक्ष्य सेन...- India TV Hindi
बैडमिंटन: लक्ष्य सेन ने एएआई को इंटर स्टेट जोनल चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचाया

गुवाहाटी: युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन के दम पर एयरपोर्ट ऑथिरीटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराकर 74वीं इंटर स्टेट जोनल चैम्पियनशिप के फाइनल में रविवार को प्रवेश कर लिया। फाइनल में एएआई का सामना रेलवे से होगा। एएआई 2011 के बाद से पहली बार फाइनल में पहुंचाा है। सेन ने केवल 30 मिनट में ही आंध्र प्रदेश के जगदीश को 21-10, 12-13 से मात दी। 

एएआई के लिए दूसरे मुकाबला माल्विका बंसोद ने जीता। उन्होंने महिला एकल के मैच में साई उत्तजीता राव को 13-21, 21-14-21-15 से पराजित किया। 

पुरुष युगल में श्लोक रामचंद्रन और चिराग सेन की जोड़ी ने कृष्णा प्रसाद गर्ग और गौस शेक की जोड़ी को 18-21, 21-14, 21-18 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल