1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुनील छेत्री के जन्मदिन पर दिल्ली फुटबॉल आयोजित करेगा कार्यक्रम, ये दिग्गज लेंगे हिस्सा

सुनील छेत्री के जन्मदिन पर दिल्ली फुटबॉल आयोजित करेगा कार्यक्रम, ये दिग्गज लेंगे हिस्सा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 07:45 pm IST

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के कई दिग्गज तीन अगस्त को राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली फुटबॉल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक मंच पर आयेंगे। 

सुनील छेत्री के...- India TV Hindi
सुनील छेत्री के जन्मदिन पर दिल्ली फुटबॉल आयोजित करेगा कार्यक्रम, ये दिग्गज लेंगे हिस्सा  Image Source : TWITTER/INDIANFOOTBALL

नई दिल्ली। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के कई दिग्गज तीन अगस्त को राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली फुटबॉल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक मंच पर आयेंगे। इस ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में खेल मंत्री किरेन रीजीजू, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, फीफा की सारा बूथ (महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की वैश्विक प्रमुख) और एशियाई फुटबॉल परिसंघ के महासचिव दातो विंडसर जॉन जैसे दिग्गज शामिल होंगे।

इस दौरान दिल्ली को शीर्ष फुटबॉल स्थल बनाने पर भी एक सत्र होगा। शिखर सम्मेलन का विषय ‘मेकिंग दिल्ली ए वाइब्रेंट फुटबॉल सिटी’ है। छेत्री भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। 

इसमें कॉनकाकैफ (उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल संघों के परिसंघ) के अलावा यूरोपीय फुटबॉल के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। दिल्ली फुटबॉल के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरण ने कहा, ‘‘ हमें खुशी है कि वैश्विक खेल उद्योग जुड़े दिग्गजों और प्रमुख व्यक्तित्व दिल्ली की मेजबानी में फुटबॉल के लिए इस दिन को विशेष बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुनील छेत्री खुद शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं और यह हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल