1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US OPEN: वॉकओवर के साथ पेस-हिंगिस क्वार्टर फाइनल में

US OPEN: वॉकओवर के साथ पेस-हिंगिस क्वार्टर फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Sep 06, 2015 06:46 pm IST,  Updated : Sep 06, 2015 06:46 pm IST

न्यूयार्क: भारत की अग्रणी पुरुष टेनिस स्टार लिंएडर पेस अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। महिला युगल में हिंगिस ने भारतीय

US OPEN: वॉकओवर के साथ...- India TV Hindi
US OPEN: वॉकओवर के साथ पेस-हिंगिस क्वार्टर फाइनल में

न्यूयार्क: भारत की अग्रणी पुरुष टेनिस स्टार लिंएडर पेस अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। महिला युगल में हिंगिस ने भारतीय खिलाड़ी सानिय मिर्जा के साथ महिला युगल के तीसरे दौर में पहुंच गईं। रोहन बोपन्ना भी पुरुष युगल के तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। पेस और हिंगिस को वॉकओवर मिला। इस चौथी वरीय जोड़ी को आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस और कनाडा की इयुजिन बुचार्ड के खिलाफ खेलना था लेकिन वे मुकाबले मके लिए उतर नहीं सके।


विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त युगल महिला खिलाड़ी सानिया और हिंगिस ने दूसरे दौर में तिमिया बाकसिंस्की और चिया जुंग चुआंग को 6-1, 6-1 से हराया। सानिया और हिंगिंस ने यह मैच एक घंटे में जीतकर हालैंड की मिशेला कक्राइजेक और चेक गणराज्य कीबारबोरा स्ट्रायकोवा से भिड़ने का अधिकार हासिल किया।

इस मैच के दौरान सानिया और हिंगिस ने 100 में से कुल 62 अंक हासिल किए। इस तरह मौजूदा विंबलडन चैम्पियन जोड़ी ने पूरे एकाधिकार के साथ मैच अपने नाम किया। उधर, बोपन्ना ने अपने जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया के साथ पुरुष युगल के दूसरे दौर में पोलैंड के मारिस्वेज फ्रीस्टेनबर्ग और मेक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज की जोड़ी को 6-3, 7-6 (4) से हराया।

अगले दौर में बोपन्ना और मेर्गिया का सामना कनाडा के डेनियल नेस्टर और फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलिन से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल