1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिएंडर पेस को लगा तगड़ा झटका, डेविस कप से पत्ता साफ़

लिएंडर पेस को लगा तगड़ा झटका, डेविस कप से पत्ता साफ़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2017 06:10 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 06:28 pm IST

लिएंडर पेस को उज्बेकिस्तान के ख़िलाफ़ 7 से 9 अप्रैल के बीच होने वाले एशिया ओसियाना डेविस कप मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। अब उनकी जगह विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान वाले रोहन बोपन्ना को चुना गया है

leander Paes- India TV Hindi
leander Paes

लिएंडर पेस को उज्बेकिस्तान के ख़िलाफ़ 7 से 9 अप्रैल के बीच होने वाले एशिया ओसियाना डेविस कप मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। अब उनकी जगह विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान वाले रोहन बोपन्ना को चुना गया है जो डेविस कप एशिया ओसियाना क्षेत्रीय ग्रुप-1 के दूसरे दौर में श्रीराम बालाजी के साथ अपनी जोड़ी बनाएंगे।

बता दें कि इस मैच में वह फारूख दुस्तोव और संजाय फायजीव की जोड़ी का सामना करेंगे। भारतीय डेविस कप टीम में बीते कुछ दिनों से युगल टीम के चुनाव को लेकर काफी जद्दोजहद चल रही थी। इसके बाद आखिरकार महेश भूपति ने बोपन्ना को प्राथमिकता देते हुए पेस को बाहर कर दिया। इस बारे में पूछे जाने पर भूपति ने कहा कि इस वक्त हमारा फोकस सभी तीनों प्वाइंट्स जीतने पर है। मैं टीम चयन के मामले में उलझना नहीं चाहता हूं।

चोट की वजह से यूकी भांबरी भी बाहर हो चुके हैं। भूपति ने अपनी डेविस कप टीम में रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरम, एन श्रीराम बालाजी समेत बोपन्ना को चुना है। ये सभी उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे। उन्होंने 42 मैच जीत चुके पेस को बाहर बैठाकर उन्हें डेविस कप इतिहास में सबसे ज्यादा युगल मैच जीतने के रिकॉर्ड से भी दूर कर दिया है। इससे पहले यूकी भांबरी भी घुटने की चोट के चलते डेविस कप से बाहर हो गए थे, जिसके बाद उनके स्थान पर प्रजनेश को टीम में शामिल किया गया। भांबरी के हटने के बाद भूपति के सामने सबसे बड़ी दुविधा युगल टीम चुनने की थी जिसमें पेस और बोपन्ना शामिल करना था।

रिकॉर्ड बनाने से महज एक मैच दूर पेस ने 1990 में जापान के खिलाफ डेविस कप में पदार्पण किया था। उन्हें फार्म के आधार पर पिछले 27 वर्षों में पहली बार डेविस कप टीम से बाहर किया गया है। वह सबसे ज्यादा युगल मुकाबले जीतने के मामले में हैं इटली के दिग्गज निको पीटरांजेली की बराबरी पर हैं। पेस को डेविस कप इतिहास में रिकॉर्ड बनाने के लिए महज एक जीत की दरकार है। पेस ने 4 दिन पहले ही लियोन चैलेंजर खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल