1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिएंडर पेस ने रेयेस वारेला के साथ जीता सांटो डोमिंगो ओपन का खिताब

लिएंडर पेस ने रेयेस वारेला के साथ जीता सांटो डोमिंगो ओपन का खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2018 10:42 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 10:42 am IST

इस जीत से साथ ही विश्व रैंकिंग में 69वें स्थान पर काबिज पेस ने 110 रैंकिंग अंक हासिल किए और अपने जोड़ीदारी के साथ 7750 डॉलर की इनामी राशि भी अपने नाम की। 

लिएंडर पेस- India TV Hindi
लिएंडर पेस

नई दिल्ली: अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मिगुएल एंजेल रेयेस वारेला के साथ सांटो डोमिंगो ओपन का फाइनल जीत लिया है जो मौजूदा सत्र का उनका दूसरा खिताब है। भारत के पेस और मैक्सिको के मिगुएल की दूसरी वरीय जोड़ी ने एरियल बेहार और रोबेर्टो क्यूरोज की जोड़ी के खिलाफ पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 4-6, 6-3, 10-5 से जीत दर्ज की। 

इस जीत से साथ ही विश्व रैंकिंग में 69वें स्थान पर काबिज पेस ने 110 रैंकिंग अंक हासिल किए और अपने जोड़ीदारी के साथ 7750 डॉलर की इनामी राशि भी अपने नाम की। 

पिछले हफ्ते 45 साल के पेस और मिगुएल मांट्रे चैलेंजर के फाइनल में पहुंचे थे जिसमें उन्हें जीवन नेदुंचेझियान और मार्शेलो अरेवालो ने हराया था। इससे पहले पेस शिकागो और डालास एटीपी चैलेंजर सर्किट में उपविजेता रहे थे जबकि जनवरी में उन्होंने न्यूपोर्ट बीच प्रतियोगिता में जीत दर्ज की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल