1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुई पेस-हिंगिस की जोड़ी, सीधे सेटों में हारी

ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुई पेस-हिंगिस की जोड़ी, सीधे सेटों में हारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2017 03:58 pm IST,  Updated : Jan 26, 2017 03:58 pm IST

भारत के टॉप टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को मेलबर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स मुकाबले के क्वॉर्टर फाइनल में सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए।

Leander Paes and Martina Hingis | Getty Images- India TV Hindi
Leander Paes and Martina Hingis | Getty Images

मेलबर्न: भारत के टॉप टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को मेलबर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स मुकाबले के क्वॉर्टर फाइनल में सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए। पेस और हिंगिस को क्वॉर्टर फाइनल मैच में सैम ग्रोथ और सामंथा स्टोसुर की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से 55 मिनट में 3-6 2-6 से हार मिली।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने मैच में दबदबा बनाया और भारतीय-स्विस जोड़ी की पांचवें गेम में सर्विस तोड़कर बढ़त बना ली। फिर उन्होंने एक और सर्विस तोड़कर पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में पेस और हिंगिस चौथे गेम में सर्विस गंवा बैठे और 1-3 से पिछड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने फिर हिंगिस की सर्विस तोड़ी जिससे भारतीय-स्विस जोड़ी 2-5 से पिछड़ गई और स्थानीय जोड़ी ने आसानी से यह सेट जीत लिया। 

सेमीफाइनल में ग्रोथ और स्टोसुर का सामना भारत की सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिग की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा। इस बीच जूनियर बालिका एकल वर्ग के क्वॉर्टरफाइनल में जील देसाई रूस की एलिना रिबाकिना से 4-6 3-6 से हार गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल