1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडोनेशिया ओपन में वेई, ताई की खिताबी जीत

इंडोनेशिया ओपन में वेई, ताई की खिताबी जीत

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2016 08:17 pm IST,  Updated : Jun 05, 2016 08:18 pm IST

इंडोनेशिया ओपन में यहां रविवार को दिग्गज मलेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने पुरुष एकल वर्ग और चीनी ताइपे की उभरती स्टार खिलाड़ी ताई तजु यिंग ने महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

lee chong wei- India TV Hindi
lee chong wei

जकार्ता: इंडोनेशिया ओपन में यहां रविवार को दिग्गज मलेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने पुरुष एकल वर्ग और चीनी ताइपे की उभरती स्टार खिलाड़ी ताई तजु यिंग ने महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वेई ने डेनमार्क के जैन जोर्गेनसन को एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 21-19, 21-17 से मात देकर अपना छठा टूर्नामेंट खिताब जीता।

टूर्नामेंट के पांचवें वरीय खिलाड़ी जोर्गेनसन ने कहा कि वह इस हार से काफी निराश हैं, क्योंकि वह इस खिताब को जीत सकते थे अगर दूसरे खेल में मिले अवसरों का फायदा उठाने में सफल होते।

जोर्गेनसन ने कहा, "मैं मुकाबले की शुरुआत से ही काफी मजबूत रूप से खेल रहा था। दूसरे खेल के अंत में मुझे बढ़त का अवसर मिला था, लेकिन मैं इसे हासिल करने में चूक गया। मैं अभी काफी निराश हूं। मुझे लगा था कि यह मुकाबला मेरे हाथ में है और मैं जीत सकता हूं, लेकिन वेई काफी दमदार खिलाड़ी साबित हुए।"

वेई मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि उन्हें इस मुकाबले के तुरंत बाद हवाईअड्डे पहुंचना था।

tai tzu ying
tai tzu ying

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में ताई ने पूर्व विश्व विजेता और चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी यिहान वांग को इस्तोरा सेनायान के स्टेडियम में केवल 34 मिनट के भीतर ही 21-17, 21-8 सीधे सटों से मात दी।

पुरुष युगल वर्ग में दक्षिण कोरिया के ली योंग देई और यू येओन सेयोंग ने चीन के चाई बियाओ और होंग वेई की जोड़ी को 13-21, 21-13, 21-16 से हराकर खिताबी जीत हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल